पूर्णिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपए घूस लेते राजस्व कर्मचारी और महिला कर्मी गिरफ्तार
पूर्णिया में 40 हजार रुपए घूस लेते राजस्व कर्मचारी और महिला कर्मी गिरफ्तार
पूर्णिया:बिहार के पूर्णिया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है.... निगरानी की टीम ने आज दूसरे दिन लगातार कार्रवाई करते हुए घूसखोरों पर शिकंजा कसा है। इसी कड़ी में आज पूर्णिया पूर्व प्रखंड के आंचल में कार्य करने वाले हल्का कर्मचारी लाल बाबू रजक को 40, 000 की राशि घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । निगरानी के डीएसपी अमरेंद्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि लाल बाबू रजक एक जमीन के मामले में 50, 000 रुपए का डिमांड किया था लेकिन 40 हजार में मामला तय हुआ....मामले की पुष्टि होने पर पटना निगरानी कार्यालय में एफआईआर दर्ज किया गया और फिर निगरानी की टीम पटना से पूर्णिया पहुंचकर दोनों कर्मियों को रंगे हाथ दबोच लिया..... टीम ने राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक और अभिलेखागार कर्मी रूमी कुंडू को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग की इस त्वरित कार्रवाई ने प्रखंड कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मियों के बीच हड़कंप मचा दिया है।बताते चले कि गुरुवार को शिक्षा विभाग के इंजीनियर भूषण प्रसाद को भी ₹10000 घूस लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया था....
जांच में यह बात सामने आई है कि भ्रष्टाचार के इस खेल में राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक और अभिलेखागार कर्मी रूमी कुंडू की गहरी मिलीभगत थी। लाल बाबू रजक के पास पूर्णिया शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों का प्रभार था। वहीं, रूमी कुंडू दस्तावेजों की स्कैनिंग का कार्य संभालती थीं। आरोप है कि दोनों मिलकर दस्तावेजों के हेरफेर और निपटारे के नाम पर आम जनता से अवैध वसूली कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले के तार और भी गहरे हो सकते हैं और विभाग के कुछ अन्य कर्मियों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
dhananjaykumarroy